केंद्र सरकार को झटका, राफेल पर दोबारा सुनवाई के लिए तैयार हुआ उच्चतम न्यायालय

0
396

नई दिल्ली। राफेल सौदे पर सरकार को उच्चतम न्यायालय से झटका लगा है। अदालत इस सौदे पर दोबारा सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। अदालत ने सरकार की राफेल के कागज को लेकर जारी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। सरकार ने दस्तावेज रखने को लेकर सवाल उठाए थे। अदालत का कहना है कि जो कागज अदालत में रखे गए हैं वह मान्य है।

अदालत ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए सबूत के तौर पर तीन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले 14 दिसंबर को दिए अपने फैसले में अदालत ने सरकार को क्लीनचिट देते हुए फ्रांस से 36 विमान खरीदे जाने की प्रक्रिया की जांच के आदेश देने से मना कर दिया था।