सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर दिया निर्देश, पूरी तरह डूब सकती है जेट एयरवेज

0
336

नई दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के सूत्रों ने बड़ी जानकारी दी है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने  अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। बता दें कि एयरलाइन के 119 विमानों के बेड़े में तीन चौथाई से अधिक के परिचालन से बाहर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बीच नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने बड़ा निर्देश दिया है। प्रभु ने अपने मंत्रालय सचिव को जेट एयरवेज के परिचालन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया है।