TIO भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सुषमा स्वराज का इस दुनिया से चले जाना मध्य प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि एमपी को सुषमा स्वराज ने कई विकास की सौगात दिलाई है.
मालूम हो कि बीते मंगलवार की रात सुषमा स्वराज के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. हर पार्टी के नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी क्रम में मंत्री पीसी शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी औ कहा कि सुषमा स्वराज देश की वरिष्ठ नेत्री थीं. सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद रहीं हैं. ऐसे में उनका जाना एमपी के लिए बड़ा नुकसान है. एमपी में उन्होंने विकास के कई काम किए हैं. वहीं उनका राजनीतिक करियर के साथ साथ पूरा जीवन बेदाग रहा है.

