कॉकरोच पार्टी बोली- हम कीड़े-मकोड़े लेकिन लड़ने में सक्षम:दिल्ली में प्रदर्शन; अभिजीत ने कहा- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

0
2

TIO नई दिल्ली

NEET पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

वहां मौजूद फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 10-12 साल से इन लोगों (सरकार) ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा है। क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरी मिली?

उधर CJP ने X अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि सरकार के लिए हम कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं लेकिन हम जिंदा हैं और अपने हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम हैं।

अभिजीत के साथ हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग और माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए।

यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें…

सुबह 7.45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

सुबह 10.30 बजे: अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे

दोपहर 12 बजे: अभिजीत मंच पर पहुंचे, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

दोपहर 12.30 बजे: CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल

CJP प्रदर्शन के दौरान 6 लोग हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव हो सकता है। इसी के चलते कुछ लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया।

हाथ में गुलाब का फूल लेकर सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पहुंचे

अभिजीत के घर पुलिस तैनात, माता-पिता का मीडिया से बातचीत करने से इनकार

पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर महाराष्ट्र पुलिस तैनात कर दी गई है। सुबह से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस की गाड़ियां भी घर के बाहर मौजूद थीं।

हालांकि दीपके के माता-पिता घर पर हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, दीपके के माता-पिता ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था।