बोरखेड़ी गांव में नर्मदा नदी में पूर्णिमा स्नान करने गए एक युवक को मगरमच्छ ने दबोच लिया

0
489

बड़वानी

जिले के पाटी विकासखंड के बोरखेड़ी गांव में नर्मदा नदी में पूर्णिमा स्नान करने गए एक युवक को मगरमच्छ ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक बोरखेड़ी में लुसिया पिता मुनया (35) सोमवार सुबह 7 बजे पूर्णिमा स्नान के अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान के लिए गया था।

इस दौरान अचाकन मगरमच्छ ने आकर उसके पैर पकड़ लिए और पानी में गहराई की ओर खींचने लगा। उस समय पास में नहा रहे दूसरे लोगों ने उसे बचाया और 108 को फोन किया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को बड़वानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।