TIO भोपाल
भोपाल के शिल्पकार श्री बाबूलाल गौर पूर्व मुख्यमंत्री मप्र जिन्हें भोपाल को खूबसूरत बनाने की चाह तो थी साथ में भोपाल को पहले से भी ज्यादा सुंदर बनाना चाहते थे।
अतिक्रमण को हमेशा हटवाया तथा तालाबों को सुंदर रखना चाहा। भोपाल में आप अगर चल पाते है तो ये श्रेय गौर जी को जाता है। हालांकि कुछ लोगों ने उनका नाम बुलडोजर बनते ही रख दिया था। भोपाल का वीआईपी रोड व भोपाल की चौड़ी सड़कें उन्हीं की देन है। पत्रकारों से हमेशा मधुर संबंध रहे। हसमुख व्यवहार, हाजिर जवाबी उनके स्वभाव में थी। अपने राजनैतिक विरोधियों से भी उनके हमेशा रिश्ते बहुत अच्छे रहे। सब उनका आदर करते थे। जमीन से उठकर इस ऊंचाई तक पहुंचना एक मुश्किल काम था पर गौर जी ने ये करके दिखाया।
सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने जो भी काम किया बहुत ही गर्मजोशी के साथ किया और पूरी ईमानदारी के साथ किया। कभी किसी के दबाव में नहीं आए अफसरों को भी हमेशा अपनी बात मनवाकर ही रहते थे। भोपालवासियों के दिल के बहुत करीब थे। कई लोगोें को नाम से जानते थे। यह उनका मिलनसार ही उन्हें लोगों के बहुत करीब लाया। जब उन्हें विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो भोपाल का आम आदमी बहुत दुखी था। आज भी उनके जाने से पूरा प्रदेश दुखी है। हमने प्रदेश का एक सच्चा राजनैतिक खो दिया।
श्रद्धांजलि
शशी कुमार केसवानी

