वजन घटाना है तो फॉलो करें ये डाइट चार्ट

0
747

TIO

अगर आप अपना वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं या अपनी बॉडी को ओवरवैट होने से बचाना चाहते हैं तो सबसे जरुरी है कि आपकी डाइट। आप अपनी डाइट को संतुलित करते हुए अपना अच्छा खासा वजन कम कर सकते हैं और इस संतुलित डाइट से आपको ना डाइटिंग करने पड़ेगी और आपके शरीर को आवश्यक कैलोरी भी मिल जाएगी। अगर एक हिंदुस्तानी की बात करें तो उसे एक दिन में करीब 1200 कैलोरी लेनी चाहिए, जिससे वो बिल्कुल स्वस्थ भी रहेगा और उसका वजन भी नहीं बढ़ेगा। अगर आप एक सही तरीके से 1200 कैलोरी लेते हैं तो आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। आइए जानते हैं आपको 1200 कैलोरी किस रुप में लेनी चाहिए और किस-किस वक्त कितना-कितना खाना चाहिए।

  1. -अगर आप 1200 कैलोरी लेना चाहते हैं तो सबसे पहले सुबह-सुबह गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़कर पीएं। सुबह-सुबह गुनगुना नींबू पानी पीने के मतलब है कि आपके शरीर से कई बीमारियां दूर रहेंगी। उसके बाद बिना चीनी की चाय के साथ 2-3 बिस्किट खाएं, इससे आपको 90 कैलोरी मिलेगी। ये खाने के बाद ही नाश्ता करें।
  2. -नाश्ता ये खाने के बाद करें और नाश्ते में अच्छे से खाना खाएं। जिसमें 2 रोटी, पनीर की सब्जी आदि शामिल हो, जिससे आपके शरीर को 330 कैलोरी मिलेगी।
  3. – नाश्ते के बाद 10-11 बजे के समय एक केला या 20 अंगूर या कोई फल खाएं। जिससे आपको 50 कैलोरी तक मिल जाएगी।
  4. – फल खाने के बाद लंच करें और लंच में एक कप ब्राउन राइस और सब्जियां, सलाद, रायता खाएं। हमेशा ये ध्यान रखें कि आप दिन में ज्यादा से ज्यादा खाना खाएं लेकिन रात में खाना कम खाएं और अगर रात को खाना खाते हैं तो जल्दी ही खाना खा लें। इससे आपके शरीर को 345 कैलोरी मिलती है।
  5. – लंच करने के बाद शाम को एक कप दूध पीएं। एक कप में 35 कैलोरी होती है और शाम के वक्त इतना ही दूध लें।
  6. – शाम को दूध पीने के बाद 2 रोटी, सब्जी, सलाद खाएं, जिससे आपके शरीर को 370 कैलोरी मिलेगी। आपको बता दें कि पूरे दिन में थोड़ा थोड़ा करके खाना चाहिए। इस तरह डाइट लेने से आपके शरीर को 1200 के आस-पास कैलोरी मिलती है, जो आपके लिए पर्याप्त है और शरीर के लिए लाभदायक भी है।