मध्य प्रदेश / विधानसभा सत्र का पहला दिन, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित

0
446

TIO भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद आज दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा में सुबह हुई सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। पान के किसानों को राहत राशि मिलेगी। फसलों की बर्बादी पर मुआवजा राशि को बढ़ाया गया है, मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि बढ़ाई गई। इस दौरान में सदन में संविधान के 126वें संविधान संशोधन संबंधित विधेयक के अनुसमर्थन के लिए संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए लागू आरक्षण की अवधि दस साल और बढ़ाई जाएगी।

वहीं, एंग्लो इंडियन को विधानसभा सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान भी इस संकल्प के पारित होने पर समाप्त हो जाएगा आधिकारिक जानकारी के अनुसार 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय विशेष बैठकों के दौरान विधि और विधायी कार्य मंत्री पी सी शर्मा द्वारा संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक 2019 लोक सभा एवं राज्य सभा की कार्यवाहियां तथा उक्त संशोधन के अनुसमर्थन के लिए प्राप्त राज्य सभा सचिवालय की सूचना पटल पर रखेंगे।

इसके तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए लागू आरक्षण की अवधि दस साल और बढ़ाई जाएगी। वहीं, एंग्लो इंडियन को विधानसभा सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान भी इस संकल्प के पारित होने पर समाप्त हो जाएगा। विस सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक ने प्रवेश किया।