उन्नाव दुष्कर्म कांड: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसके भाई सहित 25 पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

0
393

लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसके भाई मनोज समेत 25 के खिलाफ सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, पीड़िता और उसके वकील का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर मगर नाजुक बनी हुई है।

वहीं, पीड़िता की चाची के अंतिम संस्कार के लिए रायबरेली जेल में बंद उसके चाचा को उन्नाव गंगा घाट कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया गया है।

पीड़िता के चाचा अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।