फालो वाहन और ट्राले की टक्कर में बाल-बाल बचीं विस उपाध्यक्ष कांवरे, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

0
264

बालाघाट। मध्य प्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुश्री हिना कांवरे सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। हिना कांवरे के फॉलो वाहन को एक ट्रक ने गोंदिया रोड पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लांजी सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सोलंकी और प्रधान आरक्षक मोहम्मद हमीद शेख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात तकरीबन 12:30 बजे की है।
Vice-President Kanwar, two survivors of child-child survivor, collision with vehicle and trale collision
घटना के समय हिना कांवरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थीं। हादसे के पीछे नक्सली साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। बालाघाट से 15 किलोमीटर दूर गोंदिया रोड पर सालेटेका गांव के पास सामने से तेज रफ्तार एक ट्राला आ रहा था। हिना कांवरे के चालक ने किसी तरह से वाहन निकाल लिया, लेकिन फॉलो वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो की मौत हो गई। घायल जवानों को इलाज के लिए कांवरे जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचीं। तीनों को नागपुर रेफर कर दिया गया।

नक्सलियों ने इनके मंत्री पिता को मार डाला था
हिना कांवरे के पिता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। लिखीराम कांवरे उस समय दिग्विजय सिंह सरकार में परिवहन मंत्री थे।