वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: मैरी कॉम का सपना टूटा, सेमीफाइनल में हारकर कांस्य से करना पड़ेगा संतोष

0
399

नई दिल्ली

रूस के उलान उदे शहर में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को छह बार की चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलो) के सेमीफाइनल में हार गईं। इस तरह अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा। सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त तुर्की की बुसेनाज साकिरोग्लू से 1-4 के अंतर से हराते हुए मैरी कॉम विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने सातवें गोल्ड मेडल से चूक गईं।