रायसेन। जिला मुख्यालय की मंडी में धान बेचने आए किसानों ने कम दाम को लेकर मंडी परिसर के बाहर भोपाल-सागर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के आश्वासन पर चक्काजाम खत्म हुआ। आक्रोशित किसानों का कहना था कि व्यापारी धान की बोली 2600 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल लगा रहे हैं, जबकि यह कम से कम 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।
An angry farmer, highway jam, not getting the right price for paddy
दाम को लेकर कुछ किसानों और व्यापारियों में बहस हो गई। किसानों ने मंडी कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया। फिर दोपहर लगभग 12 बजे से भोपाल-सागर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में सैकड़ों यात्रियों से लेकर स्थानीय रहवासियों के वाहन भी फंसे हुए थे।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम संजय उपाध्याय और पुलिस बल ने आश्वासन देकर चक्काजाम खत्म कराया। किसानों को चर्चा के लिए मंडी कार्यालय बुलाया। वहां करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। समझाइश के बाद हंगामा शांत हुआ।
500 ट्रालियां आ रही हैं
मंडी में प्रतिदिन धान की 500 ट्रॉलियां आ रही हैं। जिनमें करीब 400 की नीलामी शाम 5 बजे तक हो पाती है। शेष ट्रॉलियों की नीलामी अगले दिन हो पाती है। रायसेन मंडी में अन्य जिलों के किसान भी धान लेकर आ रहे हैं। जिससे व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही हैं।
-उमेश बसेड़िया, मंडी सचिव रायसेन

