एक मैच में छह कैच पकड़कर ऋषभ पंत ने धोनी की बराबरी

0
263

ऐडिलेड। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह दोनी के भारतीय रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के में 21 वर्षीय विकेटकीपर ने कुल छह कैच पकड़े। यह किसी टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का भारतीय रेकॉर्ड की बराबरी है। पंत ने तीन कैच मैच के तीसरे दिन पकड़े।
Rishabh Pant grabbed six catches in a match with Dhoni
पंत ने तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिशेल मार्श का कैच पकड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड को मोहम्मद शमी की गेंद पर लपका। इससे पहले दूसरे दिन पंत ने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और आॅस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के कैच पकड़े थे। वहीं ख्वाजा को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया, बाकी दो विकेट मोहम्मद शमी व इशांत शर्मा को मिले।

धोनी ने 2009 में न्यू जीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में यह मुकाम हासिल किया था। एक पारी में सबसे ज्यादा कैच करने का विकेटकीपिंग रेकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी, इंग्लैंड के बॉब टेलर, न्यू जीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्ट इंडीज के रिडली जैकब्स के नाम है। इन सबने पारी में सात कैच पकड़े थे।

ऐडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 235 रनों पर समेट दिया। भारत ने इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त बना ली। अश्विन और बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं शर्मा और शमी को दो-दो विकेट मिले।