ऐडिलेड। आॅस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि यदि उनके खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह विकेटों का जश्न मनाते तो उन्हें अब तक दुनिया के सबसे बदतर इंसान करार दे दिया गया होता। लैंगर ने सचिन तेंडुलकर की वह टिप्पणी रास नहीं आई है जिसमें उन्होंने ऐडिलेड टेस्ट में आॅस्ट्रेलियाई टीम के रक्षात्मक रवैये को लेकर ट्वीट किया था।
The Australian coach, who was fond of celebrating Virat, said – If his players did this, then worse the person would be given
आॅस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ सात विकेट पर 191 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ ट्रेविस हेड की थोड़ी चुनौती पेश करते नजर आए। सुपरस्टार सचिन तेंडुलकर ने ट्वीट किया- ‘घरेलू मैदान पर आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का रक्षात्मक रवैया ऐसी चीज है जो मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया।’
लैंगर ने आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बहुत अधिक स्लेजिंग करने से बचने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जब तेंडुलकर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते थे वह एक अलग दौर था। उस दौर में अलग खिलाड़ी खेलते थे। उन्होंने कहा, ‘जिस आॅस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सचिन खेले थे उसमें एलन बॉर्डर, डेविड बून, स्टीव वॉ, मार्क वॉ और रिकी पोटिंग जैसे खिलाड़ी खेलते थे।’
उन्होंने कहा, ‘उन खिलाड़ियों के पास काफी टेस्ट मैच अनुभव था। उन्हें अपना खेल मालूम था। वह अपनी सीमाएं जानते थे और उन्हें यह मालूम था कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है। वहीं हमारे पास एक ऐसी टीम है जो काफी अनुभवहीन है, खास तौर पर हमारी बल्लेबाजी।’ लैंगर ने कहा, ‘हमें इस टीम के साथ धैर्य रखना होगा। आप उन्हें 30 या 50 मैच नहीं दे सकते।
उन्हें यह कमाने होंगे।’लैंगर ने कहा कि ऐडिलेड में उनकी टीम के व्यवहार पर काफी नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जुझारू और बोलने वाले विराट कोहली आॅस्ट्रेलियाई विकेट लेने के बाद खुलकर जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम मौजूदा परिस्थितियों में कोहली की तरह व्यवहार करती तो उसे दुनिया की सबसे बदतर टीम कहा जाता।

