BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, मप्र-दिल्ली और झारखंड के उम्मीदवारों पर विचार

0
377

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मध्यप्रदेश, दिल्ली और झारखंड में लोकसभा उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है। उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए यह चुनाव समिति की चौथी बैठक है। इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पहली बार लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया, उनकी जगह गांधीनगर से अमित शाह को टिकट दिया गया है।

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।