रिलायंस को जनवरी-मार्च में 10362 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा

0
311

रिलायंस इंडस्ट्रीज को जनवरी-मार्च तिमाही लामें 10,362 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। यह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के प्रॉफिट के मुकाबले 1.1% और 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 9.8% ज्यादा है। रिटेल और डिजिटल बिजनेस के रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा। मुनाफे में लगातार 17वीं तिमाही में इजाफा हुआ है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा तिमाही मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी बनी थी। उस तिमाही में 10,251 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

सालाना आधार पर रेवेन्यू में 19.4% इजाफा

जनवरी-मार्च में रेवेन्यू 1 लाख 54 हजार 110 करोड़ रुपए रहा है। यह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 9.7% कम है। सालाना आधार पर यह 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 19.4% ज्यादा है।

तिमाही जनवरी-मार्च 2019 अक्टूबर-दिसंबर 2018 जनवरी-मार्च 2018
मुनाफा (रुपए करोड़) 10,362 10,251 9,438
रेवेन्यू (रुपए करोड़) 1,54,110 1,70,709 1,29,120

पूरे वित्त वर्ष में मुनाफा 13% बढ़ा
पूरे वित्त वर्ष (2018-19) में रिलायंस को 39,588 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। 2017-18 के मुकाबले यह 13.1% ज्यादा है। पूरे वित्त वर्ष में रेवेन्यू 44.6% बढ़कर 6 लाख 22 हजार 809 करोड़ रुपए हो गया है।

वित्त वर्ष 2018-19 2017-18
मुनाफा (रुपए करोड़) 39,588 34,988
रेवेन्यू (रुपए करोड़) 6,22,809 4,30,731

तिमाही ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन एक साल में 25.45% घटकर 8.2 डॉलर प्रति बैरल रह गया

तिमाही जीआरएम (डॉलर/बैरल)
जनवरी-मार्च 2019 8.2
अक्टूबर-दिसंबर 2018 8.8
जनवरी-मार्च 2018 11

जियो का तिमाही मुनाफा एक साल में 65% बढ़ा
जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो को 840 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले यह 64.7% ज्यादा है। अक्टूबर-दिसंबर के 831 करोड़ रुपए के मुकाबले प्रॉफिट 1.1% बढ़ा है।

जियो का तिमाही रेवेन्यू एक साल में 56% बढ़ा
जनवरी-मार्च में रेवेन्यू बढ़कर 11,106 करोड़ रुपए हो गया। यह अक्टूबर-दिसंबर के 10,383 करोड़ के मुकाबले 7% ज्यादा है। जनवरी-मार्च 2018 की तुलना में रेवेन्यू 55.8 बढ़ा है। उस वक्त रेवेन्यू 7,128 करोड़ रुपए था। 31 मार्च तक जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 30.67 करोड़ पहुंच गया।

रिलायंस के शेयर में 3% बढ़त
नतीजों से पहले शेयर में खरीदारी हुई। गुरुवार को बीएसई पर शेयर 2.79% की बढ़त के साथ 1,382.90 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 1,387 रुपए तक चढ़ा था। एनएसई पर 3.15% की तेजी के साथ 1,386.05 रुपए पर कारोबार खत्म किया। इंट्रा-डे में शेयर 1,389.75 रुपए तक पहुंचा।