नामांकन दाखिल करने से पहले दिग्विजय सिंह ने झरनेश्वर मंदिर में किए दर्शन

0
575

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। पर्चा भरने से पहले वो झरनेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां दर्शन के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के आशीर्वाद लिए। इस दौरान पत्नी अमृता राय और भाई लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने चुनाव के मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने जरूर साध्वी ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा को धन्यवाद जो साध्वी प्रज्ञा जैसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा। उनके पास विकास का कोई मुद्दा ही नहीं है।

ऐसे में कांग्रेस की जीत यहां आसान हो गई है। वहीं लक्ष्मण सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने ही दो बार साध्वी प्रज्ञा को गिरफ्तार किया था।