नई दिल्ली
अप्रैल महीने के पहले ही दिन आम आदमी को गर्मी में झटका लग गया है। कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस इजाफे के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम छह रुपये बढ़ गए हैं।
वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी है। यह कीमत आज यानी एक मई से लागू हो गई है। बता दें कि ये कीमत सिर्फ एक महीने के लिए लागू होगी।
एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
सिलेंडर के दाम में हुए इजाफे के बाद, दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए 502 रुपये चुकाने होंगे। वहीं तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडर का दाम 730 रुपये कर दिया गया है।
एक अप्रैल को भी बढ़े थे दाम
इससे पहले एक अप्रैल को भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। अप्रैल में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। वहीं एक मार्च को इसमें 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी थी। उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है।