जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ शुरू

0
302

जम्मू

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ के केशवन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी तेज होती देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।” उन्होंने कहा, “सुरक्षाबल भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों और से गोलीबाली जारी है।”खबरों के मुताबिक, इलाके में दो आतंकवादियों के होने की सूचना है।