नई दिल्ली
संसद के जारी मौजूदा सेशन के बीच आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की पहली बैठक शरू हो गई है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा सांसद मौजूद हैं। पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी में रखी गई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए उनका स्वागत होगा।
पहली बार बैठक में नहीं मौजूद हैं आडवाणी
संसद में इस बार बीजेपी सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर कई दशकों में ये पहली बार होगा कि पार्टी की बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मौजूद नहीं है। दरअसल पार्टी द्वारा इन दोनों दिग्गज नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया गया।

