नई दिल्ली/ मुंबई
शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस राजी
कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर गुरुवार को आम तौर पर सहमति प्रदान कर दी और शुक्रवार तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बारे में जानकारी दी गई है और शुक्रवार तक कोई फैसला होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है।
बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, ‘कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने आज चर्चा की और निर्णय लिया कि आगे क्या कदम उठाने की जरूरत है। हम अब बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कदम उठाएंगे।’
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर बुधवार की बैठक हुई, जो अच्छी रही। आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं शरद पवार से मुलाकात करूंगा, तीनों पार्टियां महाराष्ट्र के हित में सरकार बनाएंगी। राउत ने दावा किया कि एक दिसंबर से पहले मुख्यमंत्री तय हो जाएगा और नई सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पावर शेयरिंग के बारे में तीनों पार्टियां एक साथ चर्चा करेंगी। मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा, हमारी इच्छा है कि राज्य में सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करें।
राज्य में किसी भी क्षण सरकार
हम बुरे ही ठीक हैं

