नई दिल्ली
भारतीय रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है। मंगलवार को भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल प्रकाशित की। 1 जनवरी 2020 से यह वृद्धि लागू हो जाएगी। टेबल के आधार पर किराए में प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
कितनी बढ़ोतरी | कितना असर | |||
श्रेणी | 100 किमी. | 500 किमी. | 1000 किमी. | |
सेकंड (सामान्य) | 1 पैसा/किमी | 1 रु. | 5 रु. | 10 रु. |
स्लीपर (सामान्य) | 1 पैसा/किमी | 1 रु. | 5 रु. | 10 रु. |
फर्स्ट क्लास (सामान्य) | 1 पैसा/किमी | 1 रु. | 5 रु. | 10 रु. |
सेकंड (मेल/एक्सप्रेस) | 2 पैसा/किमी | 2 रु. | 10 रु. | 20 रु. |
स्लीपर (मेल/एक्सप्रेस) | 2 पैसा/किमी | 2 रु. | 10 रु. | 20 रु. |
फर्स्ट क्लास (मेल/एक्सप्रेस) | 2 पैसा/किमी | 2 रु. | 10 रु. | 20 रु. |
एसी चेयरकार | 4 पैसा/किमी | 4 रु. | 20 रु. | 40 रु. |
एसी थ्री टायर | 4 पैसा/किमी | 4 रु. | 20 रु. | 40 रु. |
एसी टू टायर | 4 पैसा/किमी | 4 रु. | 20 रु. | 40 रु. |
एसी फर्स्ट क्लास | 4 पैसा/किमी | 4 रु. | 20 रु. | 40 रु. |