TIO NEW DELHI
इंडियन आइडल की तर्ज पर काव्य जगत के लिए क्षितिज संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम इंडियन आइकोनिक पोएट (सीजन -3) के लिए ऑडीशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। क्षितिज की संस्थापिका और कार्यक्रम संयोजिका रंजीता सहाय अशेष ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए लोगों के हुनर को सम्मान और पहचान देने के साथ साथ समाज को नए ढंग से कविता से जोड़ना भी है।


इस कार्यक्रम के लिए देश भर के 13 शहरों से 500 नवोदित कवियों के आवदेन प्राप्त हुए। जिनके लिए ऑडिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न हुई। ऑडिशन के लिए प्रत्येक शहर की अपनी एक ज्यूरी नियुक्त की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के उपरांत क्षितिज द्वारा नामित अनुभवी ज्यूरी से जी.एम.पी सेशन (ग्रूमिंग, मोटिवेशन और पोएट्री) भी प्राप्त हुए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को क्षितिज द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किये गए।
ऑडिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर ज्यूरी द्वारा प्रत्येक शहर से चुने गए विजेता हैं – आंनद पराशर (आगरा), हिमांशी लालवानी (भोपाल), पिंकी मिश्रा (भागलपुर), अक्षित शर्मा(चंडीगढ़), शितांशु रजत (कटक), सादिया ख़ान (दिल्ली), प्रियंका माथुर (गुरुग्राम), विशाल वेद (जयपुर), नित्या शुक्ला (कानपुर), राज अग्रवाल (लखनऊ), वज़ीहा ख़ुर्शीद (प्रयागराज), रविकांत वर्मा (पटना), गरिमा आर्या और मधु श्रीवास्तव (नोएडा), कनिका खेमानी (बैंगलोर), रेखा ड्रॉलिया (कलकत्ता), श्वेता जैन (नंदुग्राम), वैशाली गुप्ता (सहारनपुर)। इन सभी विजेताओं को दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी होगी। आपको ज्ञात हो कि इंडियन आइकोनिक पोएट का प्रथम सीजन(२०१९) जयपुर तो दूसरा सीजन (२०२०)भोपाल ने अपने नाम किया था।
रंजीता अशेष ने प्रत्येक शहर के ऑडिशन आयोजकों, सहयोगियों तथा जूरी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने अपनी क्षितिज टीम अंश, अनुराग, रमन, प्रिंस, शुभांग को भी इस राष्ट्रीय स्तर पर सफल ऑडिशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्षितिज का हर कदम साथ देने के लिए अपने मिडिआ पार्टनर द इंडीयन आबज़र्वर का तहेदिल से शुक्रिया करता है।