छत्तीसगढ़: कल खत्म होगा कयासों का दौर, किसके सर होगा ताज, ईवीएम खोलेगी राज

0
259

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी भाग्य का पिटारा मंगलवार 11 दिसंबर को खुलेगा। मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग से लेकर पार्टियों और प्रत्याशियों ने तैयारी कर ली है। एक्जिट पोल के नतीजों, तमाम कयासों का दौर अब खत्म होने को है। ईवीएम बताएगी किसके सिर सजेगा छत्तीसगढ़ का ताज।
Chhattisgarh: The end of tomorrow, the head of which will be Taj, the EVM will open Raj
विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमो अजीत जोगी की किस्मत का भी फैसला आएगा। जनता के वोटों की गिनती के बाद तय हो जाएगा कि प्रदेश में भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी, कांग्रेस का वनवास दूर होगा या जकांछ-बसपा गठबंधन का दम दिखेगा। पिछले तीन चुनावों से चली आ रही पूर्ण बहुमत की परिपाटी चलेगी या फिर गठबंधन की सरकार के विकल्प खुलेंगे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ईवीएम पर लगातार सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा को ईवीएम पर भरोसा है। निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि वीवीपैट की जगह ईवीएम से ही पड़े मतों की गिनती होगी। यह जरूर होगा कि हर विधानसभा के एक बूथ के मतों की वीवीपैट पर्ची से मिलान किया जाएगा।

भाजपा को बहुमत मिला तो डॉ रमन सिंह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अगर कांग्रेस के पक्ष में जनादेश आया तो सीएम कौन होगा, इसकी भी प्रतीक्षा राज्य को दो-चार दिन करनी पड़ सकती है। वजह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने सीएम का कोई चेहरा तय नहीं किया है। चार बड़े नेताओं में सीएम बनने की जोड़तोड़ भी तेज हो चुकी है।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, डॉ चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। आलाकमान के निर्देश पर ही कांग्रेस विधायक दल मुख्यमंत्री चुनेगा। इस बीच, एक्जिट पोल में जकांछ-बसपा गठजोड़ को मिल रही सीटों के आधार पर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि गठजोड़ होने पर अजीत जोगी किंगमेकर की भूमिका में नजर आएंगे।

डॉ रमन ने फिर किया दावा, चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार
मतगणना के 48 घंटे पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को भी नकारा है।
रमन ने कहा भाजपा के सभी विधायक चट्टान की तरह पार्टी के साथ डटे रहेंगे। उन्हें एग्जिट पोल पर नहीं, जनता पर यकीन है। उन्होंने भाजपा के विधायकों को बाहर भेजने की बातों से भी इन्कार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये छोटी सोच है। छोटी सोच वाले कोई बड़ा काम नहीं कर सकते हैं।