रीवा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

0
399

रीवा 

मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी के समीप फोरलेन हाईवे में ट्रक और बोलेरो कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रात 12:30 बजे की बताई जा रही है, कार में सवार सभी लोग प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ट्रक और कार में टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। कार ड्राइवर बुरी तरह फंसा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मनगवां पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद डायर 100 की दो गाड़‍ियां भी मौके पर पहुंच गई और घायल बच्चों को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। मृतकों के शवों को मनगवां अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सराय इनायत थाना के सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र में बगई खुर्द गांव निवासी त्रिभुवन नाथ मिश्र परिवार सहित मैहर दर्शन के लिए बुधवार रात 9:30 बजे बोलेरो से निकले। मनगवां के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे ट्रक और बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में जितेन्द्र कुमार मिश्र 27 वर्ष पुत्र त्रिभुवन नाथ मिश्र निवासी बगई खुर्द थाना सराय इनायत, प्रेमा देवी 55 वर्ष पत्नी त्रिभुवन नाथ मिश्र निवासी बगई खुर्द सराय इनायत, रेखा शुक्ला 29 वर्ष पत्नी प्रभात शुक्ला निवासी सिंघल दीप करनाईपुर, थाना बहरिया तथा बोलेरो चालक राहुल पटेल 22 वर्ष पुत्र राजेश पटेल निवासी चिरौडा थाना फूलपुर हैं। घायलों में त्रिभुवन नाथमिश्र, ललिता मिश्रा बगई खुर्द, आदि मिश्र 2 वर्ष पुत्र जितेंद्र मिश्रा निवासी बगई खुर्द, दृष्टि शुक्ला 3 वर्ष पुत्री प्रभात शुक्ला निवासी करनाईपुर हैं। मनगवां पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

हाईकमान नाराज, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की बढ़ सकती है मुश्किले