कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले

0
429

TIO भोपाल

कमलनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अतिथि विद्वानों की सेवा को जारी रखने का फैसला लिया है। किसी भी अतिथि विद्वान को बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्यता के आधार पर अतिथि विद्वानों को पहले मौका मिलेगा।