विस अध्यक्ष के कयासों पर लगा विराम, एनपी प्रजापति होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

0
602

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर दिया है। पार्टी की ओर से गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति इस पद के प्रत्याशी होंगे। अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर 17वें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। जिसमें प्रजापति कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे।
NP Prajapati will be Congress candidate
कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ लेने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को लेकर लगाए जा रहे कयासों को विराम लग गया है। इस पद के लिए महेश्वर विधानसभा सीट से चुनकर आईं डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, लहार से जीतकर आए डॉ. गोविंद सिंह, पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से चुनकर आए बृजेंद्र सिंह राठौर और एनपी प्रजापति के नाम चर्चा में थे। इनमें से तीन कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।