आउट सोर्स पर रखे गए बिजली कर्मचारियों ने भोपाल में किया प्रदर्शन

0
430

TIO भोपाल

मध्यप्रदेश में बिजली वितरण करने वाली सभी कंपनियों के आउट सोर्स पर लगे कर्मचारी रविवार सुबह चिनार पार्क में जमा हुए और प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा-पत्र में वचन दिया था कि उन्हें नियमित किया जाएगा। वे यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनका वादा याद दिलाने के लिए आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बस एक ही मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। आउट सोर्स पर रखे गए लोगों का कहना है कि हमें कहा जा रहा है कि आप नई नौकरी ढूंढ लो।