पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट जारी, दिल्ली में पेट्रोल 69.55 रुपए पर पहुंचा

0
202

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का फायदा आम लोगों को मिल रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी तेल के दामों में कटौती हुई है। पेट्रोल की कीमतें आज के बदलाव के बाद 2018 के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं जबकि डीजल की कीमतें अप्रैल के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
Petrol and diesel prices fall, petrol in Delhi rises to Rs 69.55
आज तेल के दामों में कमी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.55 रुपए रही है। जबकि डीजल की कीमत 63.62 रुपए हो गई। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 75.18 रुपए प्रति लीटर रही वहीं डीजल की कीमत 66.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 72.16 रुपए और 71.65 रुपए में बेचा गया, जबकि डीजल की कीमत इन शहरों में क्रमश: 67.16 रुपए और 65.37 रुपए पर प्रति लीटर रही। इससे पहले गुरुवार के बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 69.79 रुपए की तुलना में 69.74 रुपए रही है। जबकि डीजल की कीमत गुरुवार को सात पैसे प्रति लीटर गिरकर 63.76 रुपए हो गई