फिर सुर्खियों में तेज प्रताप, बंगला पाने चाचा नीतीश से लगाई मदद की गुहार, सीएम दिखाया सकारात्मक रुख

0
401

पटना। आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री ‘चाचा’ नीतीश कुमार से बंगला मांगने की गुहार लगाने को लेकर वह फिर से खबरों में हैं। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप की इस मांग पर नीतीश ने सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन वह इस पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव से बातचीत के बाद ही लेंगे।
Then, in the headlines, the glory of Pratap, Bungalow, Chacha Nitish’s help, CM showed positive attitude
खबर के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने पर कोई सफलता न मिलने के चलते तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को कॉल कर कहा, ‘चाचा, मुझे घर नहीं मिलेगा?’ बता दें कि शादी के छह महीने के अंदर पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से तेज के अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। इसी वजह से तेज नीतीश कुमार से मदद मांगकर अपने लिए एक बंगले की चाह रख रहे हैं।

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि तेज प्रताप अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहीं रहना चाहते हैं जो उनके तलाक के फैसले से खुश नहीं हैं। तेज प्रताप ने दिसंबर की शुरूआत में राज्य सरकार से एक बंगले के लिए रिक्वेस्ट की थी लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मजबूरन उन्हें नीतीश की शरण में जाना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक के लिए अर्जी देने के वक्त से ही तेज प्रताप पटना स्थित अपने 10, सर्क्युलर रोड बंगले में नहीं रह रहे हैं। वहां वह अपनी मां राबड़ी देवी और पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहते थे। तेज प्रताप ने कहा था कि वह तभी वापस लौटेंगे जब परिवार तलाक देने का उनका फैसला मान लेगा।

बतौर विधायक तेज प्रताप ने 2 स्ट्रैंड रोड बंगले की मांग की थी। तेज प्रताप बिहार में महागठबंधन के वक्त 20 महीने के लिए बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं लेकिन गठबंधन टूटने के बाद एनडीए की सरकार बनने पर उन्हें अपना सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा था।