शहडोल आरटीओ को जान से मारने की धमकी, मिला ये पत्र

0
967

TIO शहडोल

परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया को अज्ञात लोगों द्वारा लेटर भेजकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 19 अगस्त को आरटीओ जब अपना वाहन साफ कर रहे थे, तब उसके अंदर उन्हें यह पत्र मिला। आशुतोष भदौरिया ने शहडोल पुलिस अधीक्षक को इसकी लिखित शिकायत की है और कोतवाली थाने में भी एफआईआर दर्ज करवाएंगे।