उमरिया में एडीजे के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया

0
404

TIO उमरिया

उमरिया में एडीजे के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी आधी रात के बाद एडीजे सुरेन्द्र शर्मा के घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एडीजे के साथ मारपीट भी की।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। एडीजे और अन्य लोग घटना से घबरा गए। हालांकि घटना के कुछ देर बाद एडीजे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और खुद एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे